मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।

थाना बलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 04 साल बाद मर्ग प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

हत्या के मामले में 01 महिला सहित 03 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपियों द्वारा मृतक भुखल रोहिदास के शराब में चुहा मार दवा मिलाकर पिलाया था, आरोपियों द्वारा मृतक के सिर में पत्थर मारकर शरीर में पेट्रोल डालकर आग लगाकर पहचान छिपाने के लिए छाता जंगल तरफ

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 4, 2025

मृतक भूखल रोहिदास द्वारा जमीन का बंटवारा नही देने तथा शराब बिक्री करने पर लडाई झगडा करने एवं शंका करने से परेशान होकर राजिम बाई उर्फ रजनी द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर कराई हत्या
आरोपियों के विरूध्द धारा 302, 201,120बी, 34 भादवि के तहत के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

पुलकित दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश स्टेट प्रभारी दैनिक अयोध्या टाइम्स पेपर न्यूज

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक सुरेन्द्र नारंग निवासी मधईपुर दिनांक 08.11.2020 को चैकी पंतोरा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बिछलवा नरवा और छाता जगंल के पूल नहर पार में कोई अज्ञात पुरूष जली हालत में मृत अवस्था में पडा है जिसकी सूचना पर मर्ग क्रमांक 90/2020 कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था अज्ञात पुरूष के शव का पहचान कार्यवाही कराया गया जिसे ग्राम बगडबरी के भूखल रोहिदास के रूप में पहचान परिजनों द्वारा की गई।

दिनांक 24.07.25 को आरोपी राजा बाबू खुंटे द्वारा थाना चकरभाठा के अपराध क्रमांक 284/25 धारा 103 (1) भा.न्या.सं. के प्रकरण में मेमोरेण्डम दौरान अपने साथी पुरूषोत्तम खुंटे के साथ मिलकर राजिम उर्फ रजनी बाई के कहने पर अपराधिक षडयंत्र करके भुखल रोहिदास की हत्या करना कबूल करने पर मर्ग डायरी को पुनः जांच किया जाकर आरोपीगण के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 333/25 धारा 303,201,120 बी,34 भादवि कायम कर विवेचना मेें लिया गया दौरान विवेचना के आरोपी राजाबाबू खुंटे का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी राजाबाबू खुंटे, पुरूषोत्तम खुंटे, राजिम बाई को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया मेमोरेण्डम कथन में आरोपी राजिम बाई उर्फ रजनी बतायी की मृतक पिता भूखल रोहिदास द्वारा जमीन का बंटवारा नही देने तथा शराब बिक्री करने पर लडाई झगडा करने एवं शंका करने से परेशान होकर राजिम बाई उर्फ रजनी द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर आरोपी पुरूषोत्तम खुंटे व राजाबाबू खुंटे को रूपये का लालच दिया गया जिसस पर से आरोपी पुरूषोत्तम खुंटे व राजाबाबू खुंटे द्वारा अपने पल्सर मो0सा0 से मृतक भुखल दास को बैठाकर बिछलवा नरवा और छाता जगंल के पूल नहर पार में बैठकर मृतक भुखल रोहिदास के शराब में चुहा मार दवा मिलाकर पिलाना तथा मृतक के सिर में आरोपी द्वारा पत्थर मारकर शरीर में पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या करना जुर्म स्वीकार करना तथा आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त सबूत पाये जाने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

  1. राजाबाबू खुंटे उम्र 24 वर्ष निवासी कुरमा थाना बलौदा
  2. पुरूषोत्तम खुंटे उम्र 28 वर्ष निवाड़ी कुरमा थाना बलौदा
  3. राजिम उर्फ रजनी बाई रोहिदास निवासी बगडबरी थाना बलौदा जिला जाजगीर-चांपा

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा राजीव श्रीवास्तव, चैकी प्रभारी पंतोरा उनि दिलीप सिंह, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, नवीन क्षत्रीय, आर0 श्याम राठौर, प्रहलाद निर्मलकर, ईष्वरी राठौर, संदीप डहरिया, दीपक जायसवाल, म0आर0 करूणा खैरवार एवं थाना बलौदा स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले