सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए - सोनभद्र: सभासद की फर्जी डिग्री मामले में प्रशासनिक और पुलिस जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा - सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापससोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए - सोनभद्र: सभासद की फर्जी डिग्री मामले में प्रशासनिक और पुलिस जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा - सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस

के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने प्रशासन अलर्ट

मेला ड्यूटी में लगे पुलिस बल की चेकिंग की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 1, 2025

Checked the police force engaged in fair duty and gave necessary instructions.

एनसीआर ब्यूरो रिपोर्ट,गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़

गाजियाबाद । गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला-2025 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मेले के स्थल व घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला ड्यूटी में लगे पुलिस बल की चेकिंग की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिनमें रिजर्व पुलिस लाइन में अधिकारियों की ब्रीफिंग, नौकाओं पर लाइफ जैकेट, लाउड हेलर व टॉर्च की व्यवस्था, वर्जित क्षेत्रों में नाव तैनाती, गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी साइन और बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम की स्थापना, रूट डायवर्जन, सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती, और मादक पदार्थों तथा शरारती तत्वों पर पूरी तरह रोक लगाना शामिल है।

प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मेले में सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी, रेस्क्यू बोट, हेल्पलाइन सेंटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं गई हैं। पुलिस बल चौबीसों घंटे सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। यह मेला लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ भव्य आयोजन बन रहा है और यह “मिनी कुंभ” के रूप में तैयार किया गया है ताकि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिल सके।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले