संवाददाता-अरविन्द कुमार
मुरादाबाद। भगवान दक्ष प्रजापति जी की जयंती के पावन अवसर पर आज मुरादाबाद में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। हनुमान मूर्ति से शुरू होकर यह शोभायात्रा इंपिरियल चौराहा, बुध बाजार और ताड़ीखाना होते हुए श्री बालाजी मंदिर घास मंडी पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री देवी लाल प्रजापति जी ने किया। उनके नेतृत्व में निकली इस यात्रा में प्रजापति समाज के हजारों लोग एकत्र हुए। हाथों में भगवा ध्वज, बैनर और भगवान दक्ष प्रजापति की तस्वीरें लेकर चल रहे समाजजनों ने “जय भगवान दक्ष प्रजापति” के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान कर दिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश स्तर के नेता भी रहे शामिल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश महासचिव श्री अमित प्रजापति जी और राष्ट्रीय प्रजापति महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव डॉ. शेर सिंह दक्ष जी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने भगवान दक्ष प्रजापति के जीवन दर्शन और समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का काम करते हैं।
समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एडवोकेट मनोज प्रजापति भी उपस्थित रहे। शोभायात्रा को सफल बनाने में सुनील प्रजापति, जतिन प्रजापति, अनुज प्रजापति, शिव कुमार प्रजापति, जीतू प्रजापति, सतीश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, आदित्य प्रजापति, चंद्रपाल सिंह प्रजापति, सोनू प्रजापति, जय सिंह प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की।
डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आयोजकों का कहना है कि भगवान दक्ष प्रजापति के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य है।





