जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

एम्स रायबरेली में ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का हुआ शुभारंभ

ब्रोंकोस्कोपी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा जांच प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से श्वसन तंत्र एवं फेफड़ों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच एवं आवश्यकतानुसार उपचार में सहायता मिलती है। यह सुविधा एम्स में प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को उपलब्ध रहेगी।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 1, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। एम्स रायबरेली में 1 सितंबर मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया गया। अब मरीजों को ब्रोंकोस्कोपी जांच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि यह सुविधा एम्स रायबरेली में ही उपलब्ध होगी। ब्रोंकोस्कोपी की सुविधा प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को प्रदान की जाएगी।


कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने फीता काटकर ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुमार धर्मेंद्र, इमरजेंसी फैकल्टी इंचार्ज डॉ. प्रणभ कुशवाह, पल्मोनरी विभाग के डॉ. कृष्ण प्रिया एवं डॉ. सुमित कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


ब्रोंकोस्कोपी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा जांच प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से श्वसन तंत्र एवं फेफड़ों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच एवं आवश्यकतानुसार उपचार में सहायता मिलती है। इस सुविधा के एम्स रायबरेली में शुरू होने से मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
एम्स रायबरेली लगातार मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। ब्रोंकोस्कोपी सुविधा का शुभारंभ संस्थान द्वारा बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले