दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

वृंदावन रॉयल भारती रेस्टोरेंट में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 27, 2025

वृंदावन। वृंदावन हरिनिकुंज चौराहे पर स्थित रॉयल भारती रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेस्टोरेंट के जेनरेटर रूम में अचानक आग लग गई। मौके पर धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति संभाली और अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी थी, उसी स्थान पर भारी मात्रा में कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने खतरे को भांपते हुए सिलेंडरों के माध्यम से ही आग पर पानी और अन्य संसाधनों से नियंत्रण पाया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन उनकी गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
रेस्टोरेंट के मैनेजर राजीव ने बताया कि सभी कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो नुकसान बहुत बड़ा हो सकता था। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले