जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर लगा रक्तदान शिविर30 लोगों ने रक्तदान दिया मानवता का संदेश - अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबीजगह-जगह निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी - दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन कानून की लकीरों में उलझे; 31 अगस्त को आएगा ट्रेलर - पूरनपुर में पीडब्ल्यूडी की के ऊपर डाली जा रही मिट्टी - चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाकजुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर लगा रक्तदान शिविर30 लोगों ने रक्तदान दिया मानवता का संदेश - अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबीजगह-जगह निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी - दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन कानून की लकीरों में उलझे; 31 अगस्त को आएगा ट्रेलर - पूरनपुर में पीडब्ल्यूडी की के ऊपर डाली जा रही मिट्टी - चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक

जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर लगा रक्तदान शिविर30 लोगों ने रक्तदान दिया मानवता का संदेश

जुलूस-ए-मोहम्मदी में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदान कर दिया इंसानियत का संदेश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 26, 2026

फर्रुखाबाद।

जुलूस-ए-मोहम्मदी के पावन अवसर पर बुधवार को जनपद के थाना कमालगंज कस्बे में इंसानियत और भाईचारे की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट सलमान की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग 30 लोगों ने रक्तदान किया।


युवाओं और गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग
शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने में कई गणमान्य लोगों और युवाओं ने अहम भूमिका निभाई। इनमें तारिक जंग खान, मुबीन मास्टर, कामरान मास्टर, अनस खान, आरिफ खान, इसरार खान, खालिद मिनहाज प्रधान, लकी खान, जुनैद खान, फिरोज जंग खान, रोनित और समीर खान ने शिविर में मौजूद रहकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया और प्रेरित किया।
मानवता का संदेश
आयोजक सलमान ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि हर जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में रक्तदान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। युवाओं ने इस पहल के जरिए यह साबित कर दिया कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। आयोजकों ने सभी से अपील की कि वे समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आएं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले