अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

जरूरतमंदों को दिया गया कंबल, कराया गया भोजन: भिखारी बाबा

शिव शक्ति महिला मंडल ने नशा मुक्ति के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, रामगढ़ कसारी शिव सरोवर पर स्थित भिखारी बाबा आश्रम पर हुआ आयोजन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, January 8, 2026

Blankets and food were distributed to the needy: Bhikhari Baba

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। रामगढ़ कसारी शिव सरोवर पर स्थित भिखारी बाबा आश्रम पर बुधवार को जरूरतमंदों को कंबल दिया गया तथा उन्हें भोजन भी कराया गया। इसके अलावा शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा महिलाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी उर्फ जंगली बाबा उर्फ दीनबंधु उर्फ रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ठंड से बचाव के लिए सामाजिक कार्य करने वाले लोगों से सहयोग लेकर आश्रम पर जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया जाता है। इसी के परिप्रेक्ष्य में 7 जनवरी बुधवार को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। हर जरूरतमंदों को कंबल दिया गया और उन्हें भोजन भी कराया गया। यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा नशा मुक्ति के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। कंबल उपलब्ध कराने में विशेष योगदान लैंको प्रबंधक एसके द्विवेदी, रामचंद्र गुप्ता, जय प्रकाश केशरी, मातूराम जैन, पवन अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अप्रेरण अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह राय साहब,सालिक राम साहू, समाजसेविका ज्योति केशरी, शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष किरन मोदनवाल, चिंता मौर्या, विनीता गुप्ता, शशि उमर वैश्य, सुशीला पाठक का रहा।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 2 जनवरी को गायमाता धाम खोडैला में जिला प्रशासन और समाजसेवी लोगों की मदद से हजारों की संख्या में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कराया गया और विशाल भंडारा चलाकर लोगों को भोजन भी कराया गया था। जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात 20 सीआरपीएफ जवानों को भी कंबल दिया गया था और उन्हें भोजन कराया गया था। इसमें छात्र शक्ति के मालिक विधायक उमाशंकर सिंह के मैनेजर पंकज सिंह, बोरवेल के आनंद सिंह का विशेष योगदान रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले