सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायतासोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायता

बिहार के एक करोड़ 11 लाख लोगों के खाते में पेंशन की राशि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ट्रांसफर

(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) पटना 11 जुलाई 2025 पटना:-बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई राशि को एक करोड़ 11 लाख लोगों के खाते में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 11, 2025

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों के बीच लालू राज की याद फिर से दिलाई, कहा कि पहले क्या काम हुआ था यह तो आप लोग जानते ही हैं। हम लोगों ने आप लोगों के बहुत काम किया है। आने वाले समय में भी आप लोगों के काम करेंगे। आपके जीवन को सम्मानजनक और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे-नीतीश कुमार।

(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)

पटना 11 जुलाई 2025

पटना:-बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई राशि को एक करोड़ 11 लाख लोगों के खाते में ट्रांसफर कर दिया है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभुकों के खाते में आज 400 रुपये की जगह 1100 रुपये मिले। सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अणे मार्ग स्थित संवाद में 1227.27 करोड़ की राशि डीबीटी के जरिए हस्तांतरित कर दी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में महीने के 10 तारीख को लोगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ट्रांसफर कर दी जाए। आइए जानते हैं सीएम नीतीश कुमार ने क्या-क्या बातें कहीं.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर महीना की 10 तारीख को आपके खाते में 1100 रुपये चला जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने लालू राज की याद फिर से दिलाई। कहा कि 2005 से पहले क्या हुआ था? यह आपलोग सब जानते ही हैं। पहले उनलोगों ने क्या काम किया था। आपको याद दिलाते हैं हमलोगों ने ही काम किया था। पहले महिला को कोई पूछता था। पिछली सरकार ने महिलाओं के क्या किया? वह तो आपलोग जानते ही हैं। लेकिन, हमलोग आए तो महिलाओं के लिए काफी काम किया। 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। नौकरी में भी 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। अब देखिए महिलाएं कितनी खुश हैं।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें और इसीलिए मैंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि आप सभी को आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अस्वस्थता की स्थिति में आपको निःशुल्क उचित उपचार मिल सके। वृद्धजन, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका जीवन बेहतर करने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले