कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजनकुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आम जनता को बड़ी राहत: मुरादाबाद की हर पुलिस चौकी का अलग CUG नंबर जारी

अब थाना नहीं, सीधे अपनी पुलिस चौकी से होगा संपर्क; हर शिकायत पर त्वरित सुनवाई और तेज कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 5, 2026

मुरादाबाद। आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद मुरादाबाद की 81 पुलिस चौकियों को अलग-अलग CUG नंबर जारी कर दिए गए हैं।

पहले होती थी दिक्कत, अब होगा फायदा

अब तक CUG नंबर मुख्य रूप से थाना स्तर पर ही उपलब्ध थे। जिसकी वजह से चौकी क्षेत्र के लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने या सूचना देने के लिए सीधे संपर्क करने में दिक्कत होती थी। कई बार फोन न लगने या थाना तक मामला पहुंचने में देरी हो जाती थी।

लेकिन अब हर चौकी का अपना अलग CUG नंबर होने से
चौकी क्षेत्र के लोग सीधे संबंधित चौकी प्रभारी से बात कर सकेंगे

इससे शिकायतों का संज्ञान तुरंत लिया जाएगा और कार्रवाई भी तेजी से हो सकेगी।

SSP की पहल को जनता ने सराहा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को चौकी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाना और जनता व पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।
इस जनहितकारी पहल की आम जनता ने सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी त्वरित मदद मिल सकेगी।

पुलिस का कहना है कि नंबर जारी होते ही सभी चौकी प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे CUG नंबर पर आने वाली हर कॉल को गंभीरता से लें और समय पर निस्तारण करें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले