स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

बक्सर ढाना रोड पर खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल, एक्सपायर सामान बेच रहा दुकानदार

किराना की दुकान पर भारी मात्रा में मिला एक्सपायर सामान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 13, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स

दयानन्द कुमार हापुड़

जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक अंतर्गत बक्सर ढाना रोड पर स्थित बृजमोहन किराना स्टोर पर एक्सपायर सामान बेचे जाने का मामला सामने आया है। लापरवाही के चलते एक युवक की तबीयत बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी इमरान बृजमोहन किराना स्टोर पर ठंडे की बोतल लेने गया था। दुकानदार ने उसे एक्सपायर डेट की जीरे की बोतल दे दी। इमरान ने जैसे ही बोतल पी, उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे उल्टियां शुरू हो गईं।

जब इमरान ने दुकान संचालक अमित से शिकायत की तो आरोप है कि उसने गाली-गलौज कर पीड़ित को दुकान से भगा दिया। इसके बाद इमरान ने 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठंडे की बोतल की डेट चेक की तो वह एक्सपायर निकली। जांच में दुकान पर रखे कुछ नमकीन,चिप्स, आइसक्रीम आदि के भी एक्सपायर डेट के पैकेट मिले। पुलिस दुकानदार अमित को पूछताछ के लिए थाना सिंभावली ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी दुकानों का नियमित निरीक्षण क्यों नहीं होता जहां खाने-पीने की वस्तुएं बेची जाती हैं। बच्चों द्वारा चिप्स-नमकीन खाए जाते हैं। कहीं कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए।

पीड़ित इमरान ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कराई जाए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले