शिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानितशिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानित

पौआखाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में वारंटी गिरफ्तार

लंबित न्यायालयी आदेशों के निष्पादन के तहत विशेष अभियान जारी, गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में किया जाएगा पेश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 11, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज/पौआखाली। पौआखाली थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन एवं लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों से जुड़े आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पौआखाली थाना कांड संख्या 74/2017, जी.आर. संख्या 1923/2017 से संबंधित गैर-जमानती वारंटी विजयलाल गणेश, पिता हरिलाल गणेश, निवासी पेटभरी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इसके अतिरिक्त स्पेशल केस संख्या 307/17 (सीआईएस संख्या 911/17) में माननीय न्यायालय द्वारा सीआरपीसी की धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई के लिए जारी आदेश के आलोक में मैडम बेसरा, पिता चुन्नू मुर्मू, निवासी भातगांव के विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
वहीं जी.आर. संख्या 896/2020 से संबंधित गैर-जमानती वारंटी बबलू, पिता आनंद, निवासी कठारो, थाना पौआखाली, जिला किशनगंज को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
पुलिस ने बताया कि न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी तथा लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर विशेष अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले