डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र - रेलवे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स जुटाएगी ₹2,900 करोड़ - 30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओडिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र - रेलवे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स जुटाएगी ₹2,900 करोड़ - 30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओ

डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद

शातिर चोरों पर डिलारी पुलिस का शिकंजा, चोरी का माल, तमंचा और चाकू बरामद; दोनों आरोपी भेजे गए जेल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 27, 2026

संवाददाता-अरविन्द कुमार

मुरादाबाद। एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देशन में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डिलारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रहीश पुत्र सफीक निवासी ग्राम तगाला और राजू उर्फ राजन पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम सिहाली खद्दर हैं। दोनों आरोपी डिलारी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से बरामद सामान के आधार पर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। राजू उर्फ राजन के खिलाफ पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं रहीश पुत्र सफीक का रिकॉर्ड और भी गंभीर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रहीश पर चोरी, डकैती, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों के खिलाफ अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले