अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

राष्ट्रीय बजरंग दल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का मुद्दा उठाया

बरेली। देश में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है। सोमवार को संगठन के जिला अध्यक्ष रोहित के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 22, 2025

बरेली। देश में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है। सोमवार को संगठन के जिला अध्यक्ष रोहित के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया।

ज्ञापन में दावा किया गया कि जनसंख्या वृद्धि का एक बड़ा कारण अवैध घुसपैठ भी है, खासकर बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या समुदाय के लोगों की। संगठन ने सरकार से घुसपैठ पर रोक लगाने और अवैध रूप से रह रहे लोगों को देश से बाहर निकालने की मांग की है।

इसके अलावा ज्ञापन में धर्मांतरण से जुड़े कथित संगठनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया कि यह देश की सामाजिक संरचना एवं सांस्कृतिक मूल्यों के लिए खतरा हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि बहुसंख्यक समाज के धार्मिक पर्वों और सांस्कृतिक प्रतीकों पर हमले हो रहे हैं, जिससे असंतोष और असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। ज्ञापन देने बालो में रोहित गंगवार, अमित कुमार गंगवार, हरीश कुमार, आदेश गंगवार, विजय मौर्य आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले