जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्राचीन रामलीला मैदान बना जुआरियों का अड्डा

दिन भर चलते हैं जुआ के फड़, लाखों की रकम के होते हैं बारे न्यारे, मोहल्ले वासी परेशान हारने पर गाली गलौज के साथ होती है मारपीट,चोरी जैसी घटनाओं को दिया जाता है अंजाम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 3, 2025

फरीदपुर! पुलिस की अनदेखी के चलते नगर का प्राचीन रामलीला मैदान जुआरियो का अड्डा बना हुआ है दिन भर खुलेआम जुआरियो का लगता है जमघट दिन भर चलते हैं जुआ के फड़ लाखों की रकम के होते हैं बारे न्यारे मोहल्ले वासी परेशान हारने पर गाली गलौज के साथ होती है मारपीट चोरी जैसी घटनाओं को दिया जाता है अंजाम!
पुलिस की अनदेखी कहे या जुआरियो की दबंगई जिन्होंने नगर के मोहल्ला परा स्थित पूर्वजों की धरोहर कहां जाने वाला प्राचीन रामलीला मैदान जुआ सट्टा एवं अन्य अवैध धंधो का अड्डा बना दिया है पूरा रामलीला मैदान का असामाजिक तत्वों की चपेट में है नगर के अलावा इर्द-गिर्द के जुआरियो ने रामलीला मैदान को लंबे समय से शिकंजे में ले लिया है जहां सुबह से लेकर शाम तक दर्जनों जुआरियो के फड़ लगते हैं दबंग जुआरी पुलिस से बेखौफ होकर ताश के पत्तों की बाजी लगाकर लाखों की रकम के बारे न्यारे कर रहे हैं हार जीत होने के बाद गाली गलौज के साथ मारपीट आम बात बन गई है |

जिससे मोहल्ले बासी परेशान है यही नहीं यही जुआरी रात के दौरान चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने में पीछे नहीं है शराबियों का भी जमघट रहता है सुबह सवेरे शराबी अपनी सामग्री लेकर रामलीला मैदान में पहुंच जाते हैं और नशे का पूरा आनंद उठाते हैं!
दबंग जुआरियो ने गाड़ियों में किया था नुकसान
रामलीला मैदान पर पानी के प्लांट के निकट लोगों की गाड़ियां खड़ी होती है कई महीने पहले यही जुआरी बीच सड़क पर खुलेआम ताश पत्ते पर हजारों की रकम लगते थे और शोर सराबा करते थे विरोध करने पर इन्हीं जुआरियों ने गाड़ियों के शीशे तोड़े टायरों की हवा निकाल दी लोगों ने पुलिस प्रशासन से जुए के अड्डे पर लगाम लगाने की मांग की है!

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले