अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

राजकीय महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

-वन महोत्सव एवं एक पेड़ मां के तहत कार्यक्रम संपन्न-योगी सरकार की पहल प्राचार्य के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित( दैनिक अयोध्या टाइम्स)फरीदपुर! राजकीय महाविद्यालय में योगी सरकार की पहल प्राचार्य के निर्देशन में वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 10, 2025

-वन महोत्सव एवं एक पेड़ मां के तहत कार्यक्रम संपन्न
-योगी सरकार की पहल प्राचार्य के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित
( दैनिक अयोध्या टाइम्स)
फरीदपुर! राजकीय महाविद्यालय में योगी सरकार की पहल प्राचार्य के निर्देशन में वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तरह-तरह के पौधे लगाए गए प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर अपने घर आंगन में पौधा रोपण करने की अपील की!
नगर से2किलोमीटर दूर राजमार्ग के रेशम बाग के समीप संचालित राजकीय महाविद्यालय में मानसूनी बारिश के मौसम में योगी सरकार की पहल महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर पूनम सक्सेना के निर्देशन में वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया जिसमें तरह-तरह के फलदार, फूलदार, छायादार और औषधि प्रदान करने वाले पौधे लगाए गए जो धरती मां के आभूषण एवं प्रकृति के द्योतक हैं जिन पर पशु, पक्षी, जीव, जंतु,दानब, मानव सभी आश्रित हैं पेड़ों के कटान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है वहीं प्राचार्य ने संदेश दिया की वर्तमान विश्व की पर्यावरण संबंधित समस्याओं जैसे -बाढ़,सूखा, भूस्खलन, हिमस्खलन, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग इत्यादि समस्याओं का समाधान करने का सबसे कारगर उपाय वृक्षारोपण है इससे जीवन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार होने के साथ ही विभिन्न प्रकार की पर्यावरणीय समस्याओं का भी समाधान होता है उन्होंने लोगों से अपील की लोग अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों जैसे जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ आदि शुभ अवसरों पर एक पेड़ अवश्य लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करें!
इस दौरान डॉक्टर अब्दुल कादिर, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉक्टर वेद प्रकाश, डॉ नीरज कुमार पाराशरी,डॉ अंशु सत्यार्थी, डॉक्टर दिलीप कुमार चौरसिया, डॉक्टर प्रगति चौधरी, डॉक्टर शुभम के अलावा एनसीसी कैडेट्स,एनएस एस, रोवर्स रेंजर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया!

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले