बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीतबंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत

छोटे शहरों से बड़ा टैलेंट?

स्टार फेम इंडिया 2025’ का चौथा सीजन 12 जुलाई को बरेली में( दैनिक अयोध्या टाइम्स)बरेली। छोटे शहरों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में एबी प्रोडक्शन एक बार फिर आगे आया है। ग्रूमिंग सेशन और फोटोशूट 10 जुलाई को जे एम विस्तारा में होगा, ‘मिस्टर,

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 6, 2025

स्टार फेम इंडिया 2025’ का चौथा सीजन 12 जुलाई को बरेली में
( दैनिक अयोध्या टाइम्स)
बरेली। छोटे शहरों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में एबी प्रोडक्शन एक बार फिर आगे आया है। ग्रूमिंग सेशन और फोटोशूट 10 जुलाई को जे एम विस्तारा में होगा, ‘मिस्टर, मिस, मिसेज स्टार फेम इंडिया 2025’ का चौथा सीजन इस बार 12 जुलाई को बरेली के प्रतिष्ठित ‘द ग्रैंड निरवाना’ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की आयोजक सिमरन शर्मा हैं।
जिनके नेतृत्व में यह आयोजन हर वर्ष एक नई ऊंचाई छू रहा है।
इस प्रतिष्ठित फैशन शो में कई शहरों से प्रतिभागी शामिल होंगे, विशेष रूप से छोटे शहरों से आने वाली प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सना सुल्तान खान इस सीजन की शान होंगी, जो बतौर विशेष अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी।
फिनाले में मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम होंगे। विशिष्ट अतिथियों में नौरीन मिर्जा, रचना सक्सेना और स्पेशल गेस्ट अनामिका शामिल हैं। वहीं, मेकअप और स्टाइलिंग का जिम्मा सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट जैसी मेकओवर संभालेंगे।
आयोजक सिमरन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस शो के पिछले तीन सीजन बेहद सफल रहे हैं और कई प्रतिभागियों को मॉडलिंग, एक्टिंग व ब्रांड एंडोर्समेंट जैसे क्षेत्रों में सुनहरे अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस शो का मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों के युवाओं को ग्लैमर, फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक सशक्त पहचान दिलाना है।
‘स्टार फेम इंडिया’ केवल एक ब्यूटी या फैशन प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उन सपनों की उड़ान है, जो छोटे शहरों की गलियों से निकलकर बड़े मंच की ओर बढ़ते हैं। इसमें कैटवॉक, पोज़िंग, स्टाइलिंग के साथ-साथ मीडिया एक्सपोज़र, सेलिब्रिटी इंटरैक्शन और करियर गाइडेंस भी शामिल होगी।
एबी प्रोडक्शन और सिमरन शर्मा जैसे आयोजक यह साबित कर रहे हैं कि भारत का हर कोना टैलेंट से भरा है, बस ज़रूरत है उसे सही मंच और मार्गदर्शन देने की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले