नरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे - घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगितनरेन्द्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित किया - नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे - घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगित

विकास की खुली पोल गांव की गलियां बनी आदर्श जलाशय जिम्मेदार अनजान

संवाददाता राम किशोर रावत मलिहाबाद आजमगढ़ । क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल दी है।अपवाद स्वरूप शायद ही कोई गांव मजरा हो जहां के लोग जलभराव से न जूझ रहे हों।दर्जनों गांवों में लोगों का घरों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

संवाददाता राम किशोर रावत मलिहाबाद

आजमगढ़ । क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल दी है।अपवाद स्वरूप शायद ही कोई गांव मजरा हो जहां के लोग जलभराव से न जूझ रहे हों।दर्जनों गांवों में लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। माल विकास खंड में लगातार दो दिनों से हो रही बरसात ने सूबे की सरकार और भारत सरकार के स्वच्छता मिशन की पोल खोलकर रख दी है।

ब्लाक की प्रत्येक पंचायत और मजरों में जलभराव का मंजर देखा जा रहा है। विकास का केंद्र बिंदु विकास खंड मुख्यालय के गेट में ही जलभराव देखा जा सकता है।जबकि अमलौली गांव में कोरी बिरादरी की बस्ती की तरफ घुटनों तक जलभराव है।जबकि करेंद पंचायत के मजरे भवानीपुर गांव में पंचायतघर से गांव तक पानी भरा है।

जिससे लोगों का आना जाना दुश्वार हो रहा है। वहीं माल कस्बे में मालिन टोला और अम्बेडर मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या पहले से है और बारिश ने लोगों का जीवन नर्क बना दिया है घरों में पानी घुस गया है।विकासखंड की गहदेव, सिसवारा, जमौलिया, तिलन, रनीपारा,नबीपनाह, सैदापुर, थरी, सहित दर्जनों गांवों में जलभराव की बिकट समस्या मुंहबाए खड़ी है। जहां के लोगों का जीवन दुश्वार हो रहा है और सरकारी विकास के दावों की पोल खोल रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले