रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

तेज बारिश होती रही और मिठाइयां व राखी की खरीदारी होती रही

राम किशोर रावत संवाददाता मलिहाबाद मेघों ने रक्षा बंधन त्यौहार पर रिमझिम बारिश जारी रखी,लेकिन बहनों के भाई के प्रतिअगाध प्रेम के आगे बौनी साबित हुयी। बहनों ने बरसात के बावजूद जमकर खरीददारी की।बाजार में मिठाइयों और राखियों की दुकानों पर भीड़ ही भीड़ देखी गयी।भाई और

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

राम किशोर रावत संवाददाता मलिहाबाद

मेघों ने रक्षा बंधन त्यौहार पर रिमझिम बारिश जारी रखी,लेकिन बहनों के भाई के प्रतिअगाध प्रेम के आगे बौनी साबित हुयी। बहनों ने बरसात के बावजूद जमकर खरीददारी की।बाजार में मिठाइयों और राखियों की दुकानों पर भीड़ ही भीड़ देखी गयी।
भाई और बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षा बंधन के एक दिन पहले ही बहनें अपने मायके जाने के लिये भाइयों की कलाई पर रक्षा कवच बांधने की तैयारी में लग जाती हैं। जिससे बाजारें गुलजार हो जाती हैं।

शुक्रवार को सुबह से ही बरसात शुरू हो गयी, जिससे लग रहा था कि रक्षाबंधन का त्यौहार कुछ फीका रहेगा। लेकिन बहनों के अंदर भाई के प्रति अगाध प्रेम के आगे बरसात फीकी पड़ गयी, और बाजारों में रौनक देखने को मिली। विशेष तौर पर मिठाइयों और राखी की सजी दुकानों पर महिलाओं और लड़कियों की अपार भीड़ थी। जहां मिठाइयों के साथ अंदरसा की विशेषरूप से खरीददारी साथ में भाइयों की कलाइयों पर बांधने के लिये अच्छी से अच्छी राखियों की खरीद करती महिलाएं नजर आयी।बरसात के बावजूद बाजार भीड़ भाड़ से गुलजार रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले