अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के मुकाबले में अयोध्या की शानदार जीत

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत अगला मुकाबला 12 जनवरी 2026 को दुद्धी ए और का मैच होगा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, January 9, 2026

Ayodhya's spectacular victory against Town Cricket Club Duddhi

दुद्धी,अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत 9 जनवरी 2026 को रामगढ़ और अयोध्या की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर रामगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए। टीम की ओर से राकेश ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं प्रवीण ने 25 रन, आकाश ने 18 रन तथा अमन ने 16 रन का योगदान दिया। अयोध्या की ओर से गेंदबाजी में राकेश ने 3.4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी अनुशासित गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयोध्या की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18.4 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अयोध्या की ओर से शशांक ने 90 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। निखिल ने 34 रन और नटवर ने 17 रन बनाकर टीम की जीत को आसान बनाया।

इस प्रकार अयोध्या की टीम ने रामगढ़ को 9 विकेट से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अयोध्या टीम के शशांक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत अगला मुकाबला 12 जनवरी 2026 को दुद्धी ए और का मैच होगा। मैच के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले