अवैध मीट कारोबारियों की 2.37 करोड़ की संपत्ति कुर्क, थार-स्विफ्ट समेत आलीशान मकान सीज - समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: श्री राजेश अग्रवाल - जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन।अवैध मीट कारोबारियों की 2.37 करोड़ की संपत्ति कुर्क, थार-स्विफ्ट समेत आलीशान मकान सीज - समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: श्री राजेश अग्रवाल - जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन।

अवैध मीट कारोबारियों की 2.37 करोड़ की संपत्ति कुर्क, थार-स्विफ्ट समेत आलीशान मकान सीज

न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों पर चला पुलिस का बुलडोजर; नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, August 7, 2026

संवाददाता-अरविन्द कुमार

मुरादाबाद। अवैध कमाई पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को भोजपुर पुलिस ने पशुओं के अवैध मीट के कारोबार से जुड़े 3 आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर दी।

पुलिस के अनुसार कस्बा भोजपुर के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी तौकीर, तोहीद और तफशीर लंबे समय से अवैध मीट के धंधे में लिप्त थे। आरोपियों ने इस काली कमाई से बेनामी संपत्तियां बना ली थीं। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को इनकी अवैध संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद नए कानूनों के तहत आरोपियों की चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा तैयार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट ठाकुरद्वारा के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत *2 करोड़ 37 लाख 39 हजार 297 रुपये* आंकी गई है। इसमें लगभग *2.16 करोड़ रुपये* कीमत का एक आलीशान मकान शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की *महिंद्रा थार रॉक्स, मारुति स्विफ्ट डिजायर कार और एक्टिवा स्कूटी* को भी सीज कर अपने कब्जे में ले लिया।

एसपी ग्रामीण *कुंवर आकाश सिंह* ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना भोजपुर में पहले से मामला दर्ज था। विवेचना के दौरान यह सामने आया कि तीनों ने अवैध मीट कारोबार से अर्जित धन से ही ये संपत्तियां खरीदी थीं। अदालत के आदेश पर अब इन सभी संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद से पूरे भोजपुर क्षेत्र में अवैध मीट कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध कमाई के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता ने भी सराहा है। लोगों का कहना है कि अवैध कारोबार पर इस तरह की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा और क्षेत्र में कानून का राज स्थापित होगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले