सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायतासोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायता

अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए

भगवान बिरसा मुंडा जी केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 15, 2025

Amit Shah pays tribute to Bhagwan Birsa Munda on his 150th birth anniversary

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सहकारिता मंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट में कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा जी केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। आज पूरा देश हर्षोल्लास से उनकी 150वीं जयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मना रहा है। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन और मातृभूमि की रक्षा के प्रति उनके अटूट संकल्प को नमन किया।”

अमित शाह ने कहा कि “जनजातीय अस्मिता व भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक तथा महान स्वाधीनता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर नमन। मोदी जी ने उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत कर उनका सम्मान किया है। धरती आबा ने एक ओर आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित किया, वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उन्हें एकजुट कर ‘उलगुलान आंदोलन’ के लिए प्रोत्साहित किया। उनका जीवन हर एक राष्ट्रप्रेमी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।“

भगवान बिरसा मुंडा जी केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। आज पूरा देश हर्षोल्लास से उनकी 150वीं जयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मना रहा है। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन और मातृभूमि की रक्षा के प्रति उनके अटूट संकल्प को नमन किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले