जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

मुसाफिरखाना,। अमेठी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, September 1, 2026

मुसाफिरखाना,। अमेठी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति, वाहन एवं वस्तुओं की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जयपाल उर्फ किरा पुत्र सूरजदीन यादव, निवासी ग्राम मुड़ियापुर मजरे किशुनदासपुर, थाना मुसाफिरखाना, उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। इस संबंध में थाना मुसाफिरखाना में मु0अ0सं0 225/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मु0अ0सं0 172/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना मुसाफिरखाना में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्रा, हेड कांस्टेबल नीरज यादव, हेड कांस्टेबल शैलेश कुमार, कांस्टेबल अतुल यादव चौहान एवं कांस्टेबल देवब्रत सिंह शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले