जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसजिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़।

अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर! थाना जामों क्षेत्र में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस और SOG टीम ने घेराबंदी की, तो शातिर बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, July 27, 2026

अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर! थाना जामों क्षेत्र में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस और SOG टीम ने घेराबंदी की, तो शातिर बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक इनामी गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।

अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत थाना जामों पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 27 जुलाई को जब पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पूरे दृगपाल में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं के कटान और परिवहन की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस और SOG टीम ने बताए गए ठिकाने पर तुरंत घेराबंदी की। खुद को घिरता देख गोकशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया।
इस दौरान जवाबी कार्रवाई में 22 वर्षीय अभियुक्त मोहम्मद मोहसिन (पुत्र मेहबुल्ला, निवासी इमामगंज, सुल्तानपुर) के बाएं पैर में गोली लगी और वह ढेर हो गया।

मुठभेड़ में घायल अभियुक्त मोहम्मद मोहसिन को तत्काल इलाज के लिए पहले सीएचसी जामों ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 183/2026 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले