गौतम बुद्ध के विचारों से ही विश्व में स्थापित होगी शांति: चंद्रसेन पाल - ​समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी की बढ़ी मुश्किलें: माँ के साथ मिलकर ठेकेदार के घर में की मारपीट - निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व आयुष्मान कैम्प का हुआ आयोजन - नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया - ​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापसगौतम बुद्ध के विचारों से ही विश्व में स्थापित होगी शांति: चंद्रसेन पाल - ​समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी की बढ़ी मुश्किलें: माँ के साथ मिलकर ठेकेदार के घर में की मारपीट - निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व आयुष्मान कैम्प का हुआ आयोजन - नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया - ​सोनभद्र साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: गलत खाते में गए ₹5,200 कराए वापस

मोबाइल झपटमार गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल व बाइक बरामद

अमेठी संवाददाता विजय कुमार सिंह अमेठी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना गौरीगंज पुलिस ने मोबाइल झपटमार गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, October 8, 2025

अमेठी संवाददाता विजय कुमार सिंह

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना गौरीगंज पुलिस ने मोबाइल झपटमार गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त 2025 को क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बाइक पर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक (पंजीकरण संख्या UP36U5350) सवार दोनों युवकों को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम निखिल सोनी (20) निवासी राघीपुर और पीछे बैठे युवक ने अपना नाम शेरू चौहान (23) निवासी पूरे वरवन, थाना गौरीगंज बताया।

तलाशी के दौरान शेरू के पास से एक नीले रंग का सैमसंग मोबाइल मिला, जिसका IMEI नंबर झपटमारी के मुकदमे (मु.अ.सं. 274/25, धारा 304(2) बीएनएस) से मेल खाता था। दोनों ने कबूल किया कि 1 अगस्त की रात स्टेशन चौराहे के पास जॉन डियर ट्रैक्टर एजेंसी के पास एक युवक से मोबाइल छीनकर फरार हुए थे।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पाण्डेय, उ.नि. राम करन सिंह, का. दीप चन्द्र और का. सुरेन्द्र कुमार सरोज शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले