सोनभद्र: अवैध अस्पतालों पर मेहरबानी या मजबूरी? स्वास्थ्य विभाग की 'कागजी' कार्रवाई पर उठे सवाल - RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की सक्रियता: डीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग से माँगा जवाब - विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ब्लांक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। - विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई या फिर पर्दे के पीछे हुआ कोई बड़ा खेल - स्ट्रोक के बाद की जंग: इलाज है, पर बीमा नहींसोनभद्र: अवैध अस्पतालों पर मेहरबानी या मजबूरी? स्वास्थ्य विभाग की 'कागजी' कार्रवाई पर उठे सवाल - RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की सक्रियता: डीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग से माँगा जवाब - विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ब्लांक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। - विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई या फिर पर्दे के पीछे हुआ कोई बड़ा खेल - स्ट्रोक के बाद की जंग: इलाज है, पर बीमा नहीं

अमेठी के जिलाधिकारी श्री संजय चौहान और उनकी पुत्री ऋषिका चौहान ने शूटिंग में फिर लहराया परचम।

अमेठी संवाददाता विजय कुमार सिंह अमेठी के जिलाधिकारी श्री संजय चौहान और उनकी पुत्री कु0 ऋषिका चौहान ने शूटिंग में फिर लहराया परचम। अमेठी। दिनांक 23 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक दिल्ली स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज में आयोजित 28 वें प्री यूपी स्टेट

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, July 28, 2025

अमेठी संवाददाता विजय कुमार सिंह

अमेठी के जिलाधिकारी श्री संजय चौहान और उनकी पुत्री कु0 ऋषिका चौहान ने शूटिंग में फिर लहराया परचम।

अमेठी। दिनांक 23 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक दिल्ली स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज में आयोजित 28 वें प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अमेठी के जिलाधिकारी श्री संजय चौहान (IAS) ने मास्टर्स और सिविल सर्वेंट श्रेणी के ट्रैप शूटिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर स्टेट ट्रॉफी अपने नाम की। इसी प्रतियोगिता में उनकी पुत्री कुमारी ऋषिका चौहान, जो वर्तमान में कानपुर विश्वविद्यालय की छात्रा हैं, ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में रजत पदक जीतकर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया। यह उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिता-पुत्री की जोड़ी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी बरकरार रखी गई है। अब दोनों खिलाड़ी आगामी माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की तैयारी कर रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले