एसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रणएसपी के निर्देशन में चन्द्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, सदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश - एम्स रायबरेली में 'विश्व स्तनपान सप्ताह 2026' का हुआ उद्घाटन - यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार - थाना सारागांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता महज 05 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा - जनपद पंचायत डभरा में नहीं चलता प्रशासन का नियंत्रण

हैदरपुर खास में सांप के डसने से मासूम की मौत, नागपंचमी के बाद गांव में छाया मातम

संवाददाता बुढ़नपुर अमित यादव एडवोकेट आजमगढ़ । नाग पंचमी जैसे आस्था के पर्व के बाद अतरौलिया क्षेत्र के हैदरपुर खास गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बुधवार की शाम गांव निवासी संतोष कनौजिया के 9 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

संवाददाता बुढ़नपुर अमित यादव एडवोकेट

आजमगढ़ । नाग पंचमी जैसे आस्था के पर्व के बाद अतरौलिया क्षेत्र के हैदरपुर खास गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बुधवार की शाम गांव निवासी संतोष कनौजिया के 9 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु की सांप के डसने से मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिव्यांशु बुधवार को लगभग 4 बजे घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बगल ही भूसे के घर के पास पहुंचा और उसका दरवाज़ा खोलने लगा, तभी अचानक उसके पैर में सांप ने डस लिया। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, उन्होंने बिना देर किए उसे बसखारी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे अंबेडकर नगर रेफर कर दिया।

दुर्भाग्यवश, अंबेडकर नगर पहुंचते ही दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया। मासूम की असमय मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दिव्यांशु दो भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा तीन का छात्र था। उसका बड़ा भाई अंशु 13 वर्ष का है जो कक्षा सात में पढ़ता है। पिता संतोष कनौजिया सब्जी की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

बेटे की असमय मृत्यु से माता साधना और परिजन गहरे सदमे में हैं, घर का माहौल अत्यंत विषादपूर्ण है। बता दे कि नाग पंचमी जैसे धार्मिक और सांपों की पूजा के बाद इस तरह की दर्दनाक घटना ने लोगों को भावुक कर दिया है। पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है और लोग दिव्यांशु के निधन पर दुख प्रकट कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले