अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

एजेंटफोर्स ने बदली स्टाफिंग की रफ़्तार

टी.ए.एस.सी और सेल्सफोर्स की हाई-टेक साझेदारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, December 11, 2025

AgentForce changes the pace of staffing.

मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत और मिडिल-ईस्ट की अग्रणी स्टाफिंग कंपनी टी.ए.एस.सी ने अपने कामकाज में बड़ा टेक्नोलॉजिकल कदम उठाते हुए सेल्सफोर्स के एजेंटफोर्स प्लेटफॉर्म का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। दुनिया के नं. 1 एआई सीआरएम के साथ यह साझेदारी टी.ए.एस.सी की सेल्स, रिक्रूटमेंट और ऑपरेशनल वर्कफ्लो को एकीकृत करके उन्हें फ्यूचर-रेडी बना रही है। कंपनी ने दो ऑटोनोमस एआई एजेंट — लीड-सोर्सिंग एजेंट और आउटरीच एजेंट लागू किए हैं, जो 24/7 सेल्स टीमों के साथ काम करते हुए लीड्स को कैप्चर, क्वालिफाई और एनगेज कर रहे हैं।

लीड-सोर्सिंग एजेंट पहले ही 2,000 से अधिक क्वालिटी लीड्स जेनरेट कर चुका है, जबकि इंगेजमेंट एजेंट ने ईमेल रिस्पॉन्स रेट को छह गुना बढ़ाया है। टेब्लो आधारित एडवांस्ड एनालिटिक्स के साथ यह सिस्टम टी.ए.एस.सी को टेक्नोलॉजी-फर्स्ट कंसल्टैंसी के रूप में बदल रहा है।

सेल्सफोर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनकीरन चौहान के अनुसार, “एआई काम के भविष्य को नए सिरे से आकार दे रहा है और टी.ए.एस.सी इसका बेहतरीन उदाहरण है।” वहीं टी.ए.एस.सी के सीटीओ रिचर्ड जैकसन ने कहा, “हम तेज, स्मार्ट और इंटीग्रेटेड वर्कफोर्स सॉल्यूशंस देकर ग्राहकों को असाधारण सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार हैं।”

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले