बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीतबंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल

कल्याण बनर्जी का आरोप है कि जब वे चंडीपुर इलाके में एक डेप्यूटेशन सौंपने जा रहे थे, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले कपड़े दिखाकर विरोध किया और उनके सिर पर ड्यूज गेंद से वार किया। इस घटना के विरोध में टीएमसी नेता सड़क पर ही लेट

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, May 31, 2026

पश्चिम बंगाल के हुगली में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर सामने आई है। टीएमसी नेता का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर यह हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके सिर पर ड्यूज गेंद से वार किया गया। हमले के बाद टीएमसी नेता विरोध में सड़क पर ही लेट गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाया। इस घटना के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।काले कपड़े दिखाकर हुआ विरोध

जानकारी के मुताबिक, कल्याण बनर्जी हुगली के चंडीपुर इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर एक डेप्यूटेशन सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले कपड़े दिखाए और उनका भारी विरोध किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

फेंके गए थे पत्थर, जूते और अंडेसोनारपुर में हुए हंगामे के दौरान नाराज लोगों ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके थे। कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने और लात-घूंसे चलाने की कोशिश भी की थी, जिसमें उनकी कमीज फट गई थी। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए थे।ऐलान के बाद पहली बार पहुंचे थे सोनारपुर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अभिषेक बनर्जी पहली बार इस तरह सार्वजनिक रूप से लोगों के बीच पहुंचे थे। इस दौरे का ऐलान शुक्रवार रात को ही किया गया था कि शनिवार को अभिषेक बनर्जी सोनारपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर नौ (विवेकानंदनगर) में चुनावी हिंसा के शिकार संजू कर्मकार के परिवार से मिलने जाएंगे, जहां उनके पहुंचते ही यह हंगामा हो गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले