मानवाधिकार की आड़ में गुंडागर्दी: फारुख शाह पर एक और शिकंजा, पीड़ित ने दोबारा पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र - बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर और टॉप-टेन अपराधी नियाज गिरफ्तार - ​कुर्था के विकास के लिए अपना दल (एस) ने कसी कमर: जर्जर सड़कों और बिजली की समस्याओं का हुआ स्थलीय निरीक्षण - गैंगेस्टर एक्ट में सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन: अपराध से बनाए 53 लाख के दो मकान कुर्क - एसपी अभिषेक वर्मा ने 'जनता दर्शन' में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया भरोसामानवाधिकार की आड़ में गुंडागर्दी: फारुख शाह पर एक और शिकंजा, पीड़ित ने दोबारा पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र - बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर और टॉप-टेन अपराधी नियाज गिरफ्तार - ​कुर्था के विकास के लिए अपना दल (एस) ने कसी कमर: जर्जर सड़कों और बिजली की समस्याओं का हुआ स्थलीय निरीक्षण - गैंगेस्टर एक्ट में सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन: अपराध से बनाए 53 लाख के दो मकान कुर्क - एसपी अभिषेक वर्मा ने 'जनता दर्शन' में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया भरोसा

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

आरोपी द्वारा फेसबुक व सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो मोबाईल से किया गया था प्रसारित, आरोपी के विरूद्ध धारा सूचना प्रौधोगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) आईटी एक्ट 14 पाक्सो एक्ट के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर, महिलाओं और बच्चे के

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 15, 2025

Acting promptly on complaints received from the National Crime Records Bureau, the Pamgarh police station achieved great success in apprehending the accused from Uttar Pradesh.

पुलकित दास महंत

छत्तीसगढ़। विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में महिलाओं/नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये थाना/ सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम मे थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी संदीप सैनी पिता धरामपाल सैनी उम्र 30 निवासी थानाभवन वार्ड नंबर 07 पुलिस स्टेशन थानाभवन जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील विडियो अपललोड कर प्रसारित करना पायें जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) आईटी एक्ट 14 पाक्सो एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

जांजगीर पुलिस की अपील

सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चो से संबंधित अश्लील फोटो विडियों साझा न करें। सायबर पुलिस द्वारा शोसल मीडिया साईट्स में ऑटोमेटेड साफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया साईट्स में किया गया पोस्ट मैसेज आपका व्यक्तिगत् नहीं होता है, आप जो पोस्ट या मैसेज साझा करते है, वो एक से अनेक लोगो को प्रसारित होता जाता है। किसी भी मैसेज या फोटो विडियों को फारवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर ले, सत्यता से अंजान होने पर उसे फारवर्ड न करें।

सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा वर्तमान में शोसल मीडिया पर अश्लील फोटो विडियों पोस्ट किये गये लोगो पर साईबर टिपलाईन रिपोर्ट के आधार पर लगातार की जा रही है कार्यवाही।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, प्र.आर. विवेक सिंह(सायबर सेल), आर. विश्वजीत आदिले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ योगदान रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले