आशीष कश्यप
ब्यूरो चीफ लखनऊ
दैनिक अयोध्या टाइम्स
लखनऊ। थाना हसनगंज पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त विपिन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता पक्ष से मिली लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 4 सितंबर को धारा 69, 352, 115(2) व 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक चंद्रकांत व हेड कांस्टेबल गुलाम साबिर की टीम ने सुरागरसी कर आरोपी विपिन गौतम (निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, टेढ़ी पुलिया, विकासनगर) को गिरफ्तार किया।
पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों व जिलों से जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





