पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजनपुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

फरीदपुर गौसाई में आइसक्रीम विक्रेता से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, सिम्भावली पुलिस की कार्रवाई

मारपीट के मामले में फरार चल रहा अनुज दबोचा, एससी/एसटी एक्ट में था मुकदमा दर्ज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 19, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स दयानन्द कुमार

सिम्भावली, हापुड़। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम फरीदपुर गौसाई में आइसक्रीम विक्रेता के साथ मारपीट की घटना को लेकर थाना सिम्भावली में मु0अ0सं0 188/26 धारा बीएनएस एवं 3(2) Va एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत था। इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने *नवादा फाटक क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम फरीदपुर गौसाई, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार* ने बताया कि सिम्भावली क्षेत्र में अपराधियों और न्यायालय से वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले