उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

​ विंढमगंज में एबीवीपी की ‘आक्रोश यात्रा’, पुतला दहन कर जताया कड़ा विरोध

​ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, ​'कोन मोड़' पर नारेबाजी कर देश की एकता और अखंडता की सुरक्षा की मांग की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, January 7, 2026

ABVP's 'Aakrosh Yatra' in Vindhamganj, expressed strong protest by burning an effigy

​विंढमगंज, सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोन मोड़ चौराहा पर ‘आक्रोश यात्रा’ निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतले और प्रतीकात्मक चित्रों का दहन कर अपना रोष व्यक्त किया।

​ राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ बुलंद की आवाज
​आक्रोश यात्रा में शामिल युवाओं ने हाथ में झंडे लेकर राष्ट्रविरोधी कृत्यों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। परिषद के पदाधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि देश विरोधी ताकतों और ऐसी घटनाओं में संलिप्त लोगों के विरुद्ध शासन-प्रशासन को कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए।

​ युवाओं ने लिया संकल्प
​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब देश का युवा जाग चुका है और वह राष्ट्रहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगा। हर स्तर पर ऐसी ताकतों का डटकर मुकाबला किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं ने एक स्वर में देशहित में एकजुट रहने और राष्ट्रविरोधी कृत्यों के खिलाफ निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

​ पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
​प्रदर्शन के दौरान अमन जायसवाल, लव कुश चंद्रवंशी, लक्ष्मण कुशवाहा, कार्तिक चंद्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से विंढमगंज पुलिस मौके पर मुस्तैद रही, जिससे आक्रोश यात्रा और पुतला दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले