सोनभद्र: सभासद की फर्जी डिग्री मामले में प्रशासनिक और पुलिस जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा - सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापससोनभद्र: सभासद की फर्जी डिग्री मामले में प्रशासनिक और पुलिस जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा - सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

समाज के अंतिम पायदान तक न्याय पहुंचाने वाले नेता को नमन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

A tribute meeting was organised on the 38th death anniversary of Jananayak Karpuri Thakur.

रायबरेली ब्यूरो। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा, सादगी, संघर्ष और सामाजिक न्याय की राजनीति के अप्रतिम प्रतीक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सूर्या होटल, सिविल लाइंस में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके विचारों, सिद्धांतों और वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्यों को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के संस्थापक महादेव प्रसाद (बाबूजी), विशिष्ट अतिथि गिरजा ठाकुर, अतिथि रमेश कुमार सविता (सरिता लाइट हाउस), कामता प्रसाद (कोटेदार) एवं शिव प्रकाश सविता उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि बाबू जी ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को केंद्र में रखकर राजनीति की। पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने उन्हें जननायक की पहचान दिलाई। उनके द्वारा लागू की गई नीतियों ने सामाजिक समरसता एवं समान अवसर की दिशा में सशक्त आधार प्रदान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व आयोजक अभिषेक ठाकुर (मास्टर साहब) ने किया। सह-आयोजकों में रिषभ सेन दीप, जितेंद्र सविता (पत्रकार), सतीश वर्मा, सचिन नंदवंशी, चंदर वर्मा, कुलदीप कुमार शर्मा, बीनू शर्मा एवं पंकज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव एडवोकेट राहुल निर्मल बागी,नागेंद्र मौर्य पंकज शर्मा, प्रभात चौधरी, कुलदीप सेन, संदीप सविता, अध्यापक कुलदीप शर्मा, रोहित शर्मा, हर्षित नौजवान, नितिन शर्मा, शुभांशु वर्मा, विपिन गोविंद, विजय,राहुल पत्रकार, सचिन शर्मा, रवि शर्मा, आलोक शर्मा, संदीप प्रधान, सर्वेश कुमार आदि सैकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले