एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

छात्रा की जान बचाने वाले युवक को पुलिस ने किया सम्मानित

मानसिक तनाव में नाले में कूदी छात्रा, युवक ने कूदकर बचाई जान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 12, 2025

A student jumped into a drain due to mental stress, a young man saved her life by jumping into it

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

देवरिया,रुद्रपुर। स्थानीय क्षेत्र में एक छात्रा की सूझबूझ से बचाई गई जान चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को इंटरमीडिएट की छात्रा मानसिक तनाव के चलते अचानक नाले में कूद गई। यह घटना होते ही आस-पास अफरा-तफरी मच गई। इस बीच करिहवा निवासी चंद्रभूषण निषाद पुत्र रामाज्ञा निषाद ने बिना देर किए साहसिक कदम उठाते हुए नाले में छलांग लगाई और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से छात्रा को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलवाया गया, जिसके बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। सूचना पाकर चौकी प्रभारी रामलक्षन अविनाश मौर्य भी दल-बल के साथ पहुंचे। बाद में छात्रा की काउंसिलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में उसने मानसिक परेशानी के कारण यह कदम उठाने की बात कही और भविष्य में ऐसा न करने का भरोसा दिया।

अपने साहसिक कार्य और मानवीय संवेदना का परिचय देने वाले चंद्रभूषण निषाद को चौकी प्रभारी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। स्थानीय लोगों ने भी उनके इस जज्बे की सराहना की। वहीं आये दिन हो रही इस प्रकार की घटनाओं को लेकर लोग चिंतित हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी समस्या का समाधान आत्मघाती कदम नहीं हो सकता।

तनाव या परेशानी की स्थिति में युवाओं को चाहिए कि वे अपने माता-पिता, शिक्षकों या विश्वासपात्र लोगों से खुलकर बात करें। छोटी-सी हिम्मत और संवाद से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाला जा सकता है। अतः ऐसे कदम उठाने से पहले सभी युवक-युवतियाँ अपने जीवन की अहमियत को समझें और हिम्मत से हालात का सामना करें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले