सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

हिम्मत और हौसले की दमदार कहानी – ‘कातेरा’

अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 29 नवंबर, शाम 7:30 बजे!

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 26, 2025

A powerful story of courage and determination – ‘Katera’

आयुष गुप्ता मुख्य संवाददाता मुंबई : अनमोल सिनेमा लेकर आ रहा है एक ऐसी फिल्म, जो साहस, संघर्ष और उम्मीद की अनोखी दास्तान बयां करती है। निर्देशक तरुण सुधीर की बेहतरीन पेशकश ‘कातेरा’, जिसमें सुपरस्टार दर्शन, खूबसूरत आराधना राम और दमदार विलेन जगपति बाबू अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

ये कहानी है एक साधारण लोहार कातेरा की, जो गाँव के लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनता है। वो अत्याचारी जमींदार देवराय के खिलाफ डटकर खड़ा होता है। कातेरा किसानों को उनकी जमीन का हक दिलाने के लिए संघर्ष करता है। यह कहानी अत्याचार और न्याय के बीच की लड़ाई दिखाती है। इसमें अन्याय सहने वालों की ताकत और सत्ता के घमंड का संघर्ष है, जो हौसले और पक्के इरादों की मिसाल बन जाता है।

दर्शन का दमदार अभिनय कातेरा के किरदार को दमदार बना देता है, जो उनकी ताकत और संवेदनशीलता दोनों को दिखाता है। वहीं, जगपति बाबू अपने खतरनाक किरदार में हर सीन में रोमांच और तनाव बढ़ा देते हैं। इस फिल्म में आपको देखने को मिलेंगे शानदार डायलॉग्स, जबर्दस्त एक्शन, जज़्बातों का सैलाब और लाजवाब सिनेमैटोग्राफी, जो इसे एक यादगार अनुभव बनाते हैं।

तो जबर्दस्त हौसले और पक्के इरादों की इस शानदार कहानी का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए। देखिए ‘कातेरा’, अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 29 नवंबर, शाम 7:30 बजे!

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले