न्याय की लड़ाई में पीड़ित के साथ खड़े हुए दीपांकर मिश्रा एडवोकेट, की नि:शुल्क पैरवी - "या हुसैन" की सदाओं के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताज़िए - छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित - ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधानन्याय की लड़ाई में पीड़ित के साथ खड़े हुए दीपांकर मिश्रा एडवोकेट, की नि:शुल्क पैरवी - "या हुसैन" की सदाओं के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताज़िए - छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित - ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

​सोनभद्र में सजेगी साहित्य और संगीत की महफिल, 10 जनवरी को भव्य आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय कवि कमलेश मिश्र 'राजहंस' का होगा नागरिक अभिनंदन, जुटेगी नामचीन हस्तियों की टोली, ​विवेकानंद प्रेक्षागृह में गूँजेंगे काव्य स्वर, लोक संगीत से सराबोर होगी शाम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, January 7, 2026

A literary and musical gathering will be held in Sonbhadra, a grand event on January 10.

अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। जनपद की सांस्कृतिक संस्था ‘सोन संगीत फाउंडेशन’ के तत्वावधान में आगामी 10 जनवरी को साहित्य और संगीत का अनूठा संगम होने जा रहा है। नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं संगीत महोत्सव’ की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

​ वरिष्ठ कवि राजहंस का होगा भव्य अभिनंदन
​फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष ओज के शिखर और अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ कवि कमलेश मिश्र ‘राजहंस’ का ‘सारस्वत नागरिक अभिनंदन’ किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जनपद की कई नामचीन हस्तियों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

​ देशभर के दिग्गज कवि बिखेरेंगे काव्य छटा
​कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी, जिसमें काव्य जगत के दिग्गज शिरकत करेंगे। मुख्य रूप से:

​ आजमगढ़ से: शायर अहमद आजमी

प्रयागराज से: शारिक मखदूम फूलपुरी

भदोही से: संदीप कुमार बालाजी

स्थानीय व क्षेत्रीय कवि: कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान, गीतकार ईश्वर विरागी, प्रदुम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी, धर्मेश चौहान, विवेक चतुर्वेदी, सुनील चौचक, दयानंद दयालू, दिलीप सिंह दीपक, जयराम सोनी, प्रभात सिंह चंदेल और चंदौली से शिवदास कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

​ देर रात तक बहेगी संगीत की सरिता
​काव्य पाठ के उपरांत रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक ‘सरस संगीत’ का विशेष सत्र आयोजित होगा। इसमें पूर्वांचल के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक चंदन सिंह मधुर और बिहार की चर्चित लोक गायिका रेशमी शर्मा अपने म्यूजिक ग्रुप (संतोष मौर्या व साथी) के साथ सुरों का जादू बिखेरेंगी। ​सोन संगीत फाउंडेशन ने जनपद के समस्त साहित्य प्रेमियों और प्रबुद्धजनों से इस सांस्कृतिक महाकुंभ में सम्मिलित होने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले