मुरादाबाद: सड़क निर्माण को लेकर बदली के आंसू" बहा रही जनता - विधायक, सांसद, जिला पंचायत सब फेल - घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने पर पुलिस का विशेष जोर, सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - भारतीय रेलवे परिवहन एवं प्रबंधन संस्थान (इरीटिम) के महानिदेशक ने किया आरेडिका का दौरा - प्रदेश के 11 लाख से अधिक शिक्षा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का ऐतिहासिक कदममुरादाबाद: सड़क निर्माण को लेकर बदली के आंसू" बहा रही जनता - विधायक, सांसद, जिला पंचायत सब फेल - घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने पर पुलिस का विशेष जोर, सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - भारतीय रेलवे परिवहन एवं प्रबंधन संस्थान (इरीटिम) के महानिदेशक ने किया आरेडिका का दौरा - प्रदेश के 11 लाख से अधिक शिक्षा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का ऐतिहासिक कदम

प्रदेश के 11 लाख से अधिक शिक्षा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का ऐतिहासिक कदम

शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के ऐतिहासिक समझौते से शिक्षकों को मिलेगा 2 लाख से 1.60 करोड़ तक का सुरक्षा कवच दुर्घटना बीमा, टर्म लाइफ इंश्योरेंस, दिव्यांगता कवर समेत 30 से अधिक बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी निःशुल्क

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 8, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग के इतिहास में बुधवार को सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वाराणसी में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा भारतीय स्टेट बैंक के बीच बहुउद्देशीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस ऐतिहासिक पहल का सीधा प्रसारण रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में देखा गया, जहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पांडेय तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश के लाखों शिक्षा कर्मियों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। समझौते के तहत प्रदेश के पांच लाख से अधिक नियमित शिक्षक तथा लगभग छह लाख शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया और अन्य शिक्षा कर्मी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे।

भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से वेतन खाताधारकों को 2 लाख से 1.60 करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 10 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस, एक करोड़ रुपये तक का पूर्ण एवं आंशिक दिव्यांगता बीमा कवर तथा 30 से अधिक बैंकिंग सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पांडेय ने समझौते की प्रमुख विशेषताओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह केवल बैंकिंग सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग के लाखों कर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाला व्यापक सामाजिक सुरक्षा अभियान है।

उन्होंने कहा कि पहली बार शिक्षा विभाग के सबसे निचले स्तर पर कार्यरत कर्मियों तक भी इस स्तर का बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा कवच पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने इस पहल को शिक्षा कर्मियों के हित में सरकार का दूरदर्शी निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भारतीय स्टेट बैंक, जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, डीआईओएस संजीव कुमार सिंह, बीएसए राहुल सिंह, के अलावा एसबीआई के राहुल देव शुक्ला, वरिष्ठ प्रबंधक अभिषेक प्रताप सिंह, सची पांडेय, शिक्षा विभाग से शिवेंद्र सिंह, बैंक अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में उनके परिजन उपस्थित रहे।

एक नजर में समझौते के प्रमुख लाभ

5 लाख से अधिक नियमित शिक्षक होंगे लाभान्वित।

लगभग 6 लाख शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया एवं अन्य कर्मी भी दायरे में।

2 लाख से 1.60 करोड़ रुपये तक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा।

10 लाख रुपये तक टर्म लाइफ इंश्योरेंस।

1 करोड़ रुपये तक पूर्ण एवं आंशिक दिव्यांगता बीमा कवर।

वेतन खाते के माध्यम से 30 से अधिक बैंकिंग सेवाएं निःशुल्क।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले