बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolutionबरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution

मंगलपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन से कब्जा हटवा कर दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी

रविवार को तहसीलदार व पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 6, 2025

वरिष्ठ संवाददाता विनय कुमार
कानपुर देहात मंगलपुर थाना क्षेत्र के कठरा गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा किए आधा दर्जन ग्रामीणों का रविवार को तहसीलदार सिकंदरा ने राजस्व टीम व मंगलपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर से कब्जा हटवा कर दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के कठरा गांव मैं जी एस की गाटा संख्या 347 पर 12 विस्वा जमीन पर ग्रामीण कब्जा किये थे। रविवार को तहसीलदार व पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।

कठरा गांव की जी एस की जगह पर गांव के प्रमोद सहित पांच लोगों ने टीन सेट व झोपड़ी डाल ली थी वही शयामनरायण ने मकान बनाकर ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा कर लिया था जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की थी। डीएम के आदेश पर तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्र ने राजस्व टीम व मंगलपुर पुलिस के साथ गांव पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराने के बाद झोपड़ी व टीन सेट रखकर कब्जा किए पांच लोगों का कब्जा जेसीबी मशीन से हटवा दिया जबकि एक बिस्वा जमीन में शयामनरायण के बने मकान का मुकदमा एसडीएम सिकंदरा के न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उनका कब्जा नहीं हटाया गया।

तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्र ने बताया कि पांच लोगों का कब्जा हटवा दिया गया है।एक बिस्वा जमीन पर खड़े मकान का मुकदमा एसडीएम न्यायालय में चल रहा है।उन्होंने एक हफ्ते में उस अतिक्रमण को भी हटाए जाने का आश्वासन दिया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले