बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

वोट अधिकार यात्रा की सफलता से परेशान भाजपा करा रही अलोकतांत्रिक कार्य – केशवचन्द यादव

कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान को समय से पूरा करने की बनाई रणनीति

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 31, 2025

Congressmen made a strategy to complete the organization creation campaign on time

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

भाटपाररानी, देवरिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक नगर के फुलवरिया रोड स्थित एक विद्यालय के परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान को समय से पूरा करने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही वोट अधिकार यात्रा के सफलता से भाजपा हतोत्साहित होकर अलोकतांत्रिक कार्य करवा रही है। पटना कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर हमला भी इसी कारण से हुआ है। जबकि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही है।

पूरे देश की जनता भाजपा के जनविरोधी नीतियों से परेशान हो गई है। विधानसभा के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश में संग़ठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है जो अपने अंतिम चरण में है ,कार्यकर्ता के दम पर कांग्रेस पूरे देश से भाजपा सरकार का सफाया कर देगी।

जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ही देश के दबे कुचले व गरीबों के एकमात्र नेता हैं। प्रभारी जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि भाजपा के शासन से जनता अब आजिज आ गई है कांग्रेस ही अब उसे एक मात्र विकल्प दिखाई दे रही है।

कार्यक्रम को जिला महासचिव जगरनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा, बृजेश यादव, धर्मवीर भारती, सलीम अली,राजकिशोर यादव, ध्रुव प्रसाद आर्य,जितेन्द्र यादव, जेपी यादव,केदार यादव, किताबुद्दीन अंसारी,उदयनारायण यादव, हरिश्चंद्र यादव, पवन यादव, राजेन्द्र यादव, रमाशंकर कुशवाहा, मंगल गौतम, बलराम यादव, अंगद यादव, कपिलदेव यादव, सुग्रीव कुशवाहा, दीनानाथ चौहान, गफूर अंसारी,संदीप यादव, छोटेलाल यादव, देवांग कश्यप,रूदल यादव, राकेश यादव, हरिवंश प्रसाद,अवधकिशोर राजभर आदि ने सम्बोधित किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले