नरेन्द्र मोदी ने केरलमम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया - साइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद - ओबरा पुलिस ने 1.1 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज - एएसपी मुख्यालय ने चुर्क पुलिस लाइन में परेड सलामी ली, वाहनों-उपकरणों की गहन जाँच - 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकतम मामलों के निस्तारण की तैयारीनरेन्द्र मोदी ने केरलमम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया - साइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद - ओबरा पुलिस ने 1.1 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज - एएसपी मुख्यालय ने चुर्क पुलिस लाइन में परेड सलामी ली, वाहनों-उपकरणों की गहन जाँच - 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकतम मामलों के निस्तारण की तैयारी

वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड की वजह से अब तक 7 की मौत, 21 घायल

Katra Landslide : कटड़ा में भारी बारिश के चलते माता श्री वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मंगलवार को भूस्खलन हुआ है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हो गए हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी अपने

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, September 1, 2025

Katra Landslide : कटड़ा में भारी बारिश के चलते माता श्री वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मंगलवार को भूस्खलन हुआ है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हो गए हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भूस्खलन होने की जानकारी साझा की है। भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। रियासी पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ अलर्ट मोड पर हैं।
लगातार भारी बारिश के कारण मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिससे करीब 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई।

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री से बात की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की और माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुए भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली. शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण हुई भूस्खलन की घटना अत्यंत दुखद है. मैंने इस संबंध में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी और उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात की है. स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है और एनडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच रही है.’’ माता वैष्णो देवी के भवन तक जाने की तीर्थयात्रा उस समय स्थगित कर दी गई, जब दोपहर करीब तीन बजे पहाड़ की ढलानें ढह गईं और पत्थर, शिलाखंड और चट्टानें तेजी से नीचे गिरने लगीं.
दोपहर करीब 3 बजे हुआ भूस्खलन
अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है, दोपहर करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ था। यह आपदा पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते के लगभग आधे रास्ते पर आई।

हिमकोटी ट्रेक मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित
हिमकोटी ट्रेक मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित कर दी गई थी, लेकिन दोपहर 1.30 बजे तक पुराने मार्ग पर यात्रा जारी थी, जिसके बाद अधिकारियों ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अगले आदेश तक इसे भी स्थगित करने का निर्णय लिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले