मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।

रामबरन पीजी कॉलेज महाविद्यालय विभारपुर में 18 वीं श्रद्धांजलि सभा, हुई संपन्न

माता जी की 18वीं पुण्यतिथि के दौरान कवियों ने, कार्यक्रम को किया रोमांचक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, September 1, 2025

sultanpur Breaking News

संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव

सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रामबरन पीजी कॉलेज महाविद्यालय में माता जी की 18 वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा संपन्न की गई जिसमें कवियों ने अपने मुखारविंद से आए हुए दर्शकों व अतिथियों को भाव विभोर कर | दिया वहीं कवियों ने कहा कि सुनो की कैसे जलि पद्मिनी शील बचाने की खातिर, तुमने सारी शर्म बेच दी रील बनाने खातिर। नागपुर की कयत्रित्री श्रद्धा शौर्य ने काव्य पाठ कर महौल खुशनुमा कर दिया ,मौका था मां श्याम कुमारी की याद मे आयोजित |

कवि सम्मेलन व मुशायरा में खूब सुनाये गीत

श्रद्धाजलि सभा पेमापुर इंटर कॉलेज मे कवि सम्मेलन व मुशायरे मे कवियो की हास्य व्यंग्य, वीर रस का लोगो ने देर शाम तक आनंद लिया मगंलवार को प्रबन्धक अजय सिंह के संयोजन मे माता श्याम कुमारी की याद मे इंटर कॉलेज मे स्थापित प्रतिमा के समक्ष हवन-पूजन के बाद भण्डारे मे लोगो ने छक्कर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्जन डॉ एके सिंह, भाजपा काशी प्रान्त उपाध्यक्ष संत बक्श सिंह चुन्नु ने मां सरस्वती ,श्याम कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। प्रशासक संजय सिंह, डायरेक्टर अमर प्रताप सिंह ने अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अतिथियो ने कहा अजय सिंह की मां की याद आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

आगरा कवि एलेश अवस्थी ने लहू से लिखी हर कहानी रहेगी,अमर वीरता की कहानी रहेगी, बीर रस काव्य पाठ कर लोगो मे जोश भर दिया। प्रीति पाण्डेय ने ये मां है,बहन, बेटिया ,पत्निया है,इन्हे अपनो चरणो की दासी न समझो पढकर नारी शक्ति का आवाहन किया। कई जनम के बाद मिला, इन आंखों को आराम, अवध मे आई गए श्रीराम डॉ प्रशान्त मिश्र ने सनातनियो को जागरुक किया। कयवित्री समीक्षा सिंह, विहारी लाल अंबर, श्रवण सुल्तानपुरी ने देर शाम तक काव्य पाठ कर लोगो को खूब गुदगुदाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतीत रहे मौजूद

कार्यक्रम मे शैलेश सिंह, डॉ अजय त्रिपाठी, अशोक पांडेय, महेश जायसवाल, सत्यशील त्रिपाठी, मोहित चौबे, सौरभ मिश्र विनम्र, शौर्य प्रताप सिंह, आनादि प्रताप सिंह, एलेना महाविद्यालय के प्रशासक नीरज सिंह आदि बडी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले