बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीतबंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत

गौरीनंदन गजानन 

महेश्वर महागणपति महोदर महाराज, मंगल कर्ता महाबली गणेश गजराज, सभी देवी देवन में प्रथमेश प्रमुख, गजकर्ण गौरीनंदन गजानन गजमुख । शुरू करने से पहले कोई काम, करते सुमुख सब तुमको प्रणाम, एकाक्षर एकदंत एकनाथ महेश्वर, संकटहरणा सिद्धिविनायक सिद्धेश्वर । मोदक बूँदी लड्डू लंबोदर को प्यारे, विघ्नहर्ता विकट

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 2, 2025

महेश्वर महागणपति महोदर महाराज,

मंगल कर्ता महाबली गणेश गजराज,

सभी देवी देवन में प्रथमेश प्रमुख,

गजकर्ण गौरीनंदन गजानन गजमुख ।

शुरू करने से पहले कोई काम,

करते सुमुख सब तुमको प्रणाम,

एकाक्षर एकदंत एकनाथ महेश्वर,

संकटहरणा सिद्धिविनायक सिद्धेश्वर ।

मोदक बूँदी लड्डू लंबोदर को प्यारे,

विघ्नहर्ता विकट विघ्न हरते सारे,

करूं केशर कुंकुम तिलक भाल,

पीताम्बर पीत पुष्पन पहनाऊँ माल ।

हरिद्र हरि-हरि दुर्वा तुमको चढ़ाऊँ ,

दुख दारिद्र से मयूरेश मुक्ति पाऊँ,

मंगलमूर्ति मूषक की करे है सवारी,

जिनकी जगजननी माहेश्वरी महतारी ।

वक्रतुंड विद्या बल बुद्धि दायक,

विघ्नेश्वर वरदानी वरद विनायक,

रिद्धि सिद्धि दाता देवेश दयालु,

कृपा करो करूणानिधि कृपालु ।

तुमको शंकर सुवन शीश नवाऊँ ,

मीठे मधुर भजन भक्तों संग गाऊँ ,

आनंदकारी “आनंद” जीवन में भरो,

भक्तवत्सल भक्तों की पीड़ा हरों ।

– मोनिका डागा  “आनंद”, चेन्नई, तमिलनाडु 

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले