बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीतबंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत

नवाबगंज में ईको चालक की मौत

शमशान भूमि के पास पड़ा मिला शव, परिजनाँ ने व्यक्त की हत्या की आशंक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 3, 2025

Bareli Breaking News

बरेली। थाना नवाबगंज नगर के शमशान स्थल पर सुबह सवेरे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर हड़कम्प मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई । शव के पास ही कुछ रुपये , शराब के पौवे व ताश व विजिटिंग कार्ड भी पड़े पाए गए । शव के सीने पर पांव के जूते के निशान के अलावा कही कोई चोट नहीं पाई गई । शव की शिनाख्त चाणक्यपुरी वासी बालकराम प्रजापति के पुत्र मुनीश कुमार ( 42 ) के रूप में हुई है। वह ईको चालक था ।पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पीएम के लिए भेज दिया ।

वहीं फारेंसिक टीम ने भी पहुंच कर मौका मुआयना कर जांच की थी । मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि बीती शाम किसी का फोन आने पर वह बिना शर्ट पहने ही घर से अचानक चला गया और उसके बाद घर वापस नहीं लौटा । सुबह पुलिस ने ही उसका शव पड़ा होने की सूचना दी जिस पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी ममता , मा शान्ती देवी व तीन पुत्र कार्तिक 6, शिवम 4 व पवन 2 वर्ष हैं।
कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक जिस टुक्टुक पर बैठकर गया था उससे पूंछतांछ की गई तो उसने बताया कि वह शराब के नशे में धुत था और बरखन चौराहे पर ही उतर गया था ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले