रसड़ा(बलिया) भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा रसडा़ पर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह के हाथों गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बधाई पत्र अभिकर्ताओं को दिया गया। प्रभारी निरीक्षक को शाखा कार्यालय के तरफ से प्रबंधक के हाथों गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा जनवरी माह के व्यवसाय पर निगम ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बनाया |
इसके उपलक्ष्य में उक्त माह में व्यवसाय करने वाले सभी अभिकर्ताओं को निगम द्वारा बधाई पत्र भेंट किया गया इसी क्रम में रसडा़ शाखा पर यह बधाई पत्र अभिकर्ता सुनील कुमार(पत्रकार) ,मंजीत तिवारी,मनतोश गुप्ता,अजय ,दिनेश शर्मा सहीत दर्जनों अभिकर्ताओं को प्रभारी निरीक्षक रसडा़ के हाथों बधाई पत्र दिया गया इस अवसर पर प्रबंधक संजय और गोपाल वर्मा ,ऋषि प्रसाद,सुनील गुप्ता,सहित सभी विकास अधिकारीयो एवं सी एल आई ओ मेहीलाल गुप्ता ने अपने अभिकर्ताओं के साथ बधाई पत्र देते हुए फोटो शूट करवाए। उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित सभी के द्वारा प्रभारी निरीक्षक के व्यवहार की स्वभाव की प्रशंसा की जा रही थी। अभिकर्ता बधाई पत्र पाकर गदगद दिखे।








