बीआरसी क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी हावी - सोनी पल पर शुरू हो रही साहस और भक्ति की एक दिव्य कहानी - 'संकट मोचन हनुमान' - यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान! पार्टी के युवा नेता राजा भैया ने पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप - अजय पाल शर्मा पर आपस में भिड़ी बीजेपी-कांग्रेस, सुरेंद्र राजपूत बोले- ये उचित नहीं, BJP बोली- कुछ गलत नहीं किया - बिना सूचना शव पोस्टमार्टम भेजने पर परिजनों का हंगामा, महिलाओं ने सड़क जाम कर जताया आक्रोशबीआरसी क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी हावी - सोनी पल पर शुरू हो रही साहस और भक्ति की एक दिव्य कहानी - 'संकट मोचन हनुमान' - यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान! पार्टी के युवा नेता राजा भैया ने पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप - अजय पाल शर्मा पर आपस में भिड़ी बीजेपी-कांग्रेस, सुरेंद्र राजपूत बोले- ये उचित नहीं, BJP बोली- कुछ गलत नहीं किया - बिना सूचना शव पोस्टमार्टम भेजने पर परिजनों का हंगामा, महिलाओं ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

विद्यालयों को आकर्षक बनाने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

बिलरियागंज। ब्लॉक सभागार, बिलरियागंज में शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने विद्यालयों की स्थिति सुधारने तथा शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अध्यापकों को दिशा-निर्देश दिए।बीएसए ने कहा कि निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। छात्रों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 5, 2025

Baliya Breaking News

बिलरियागंज। ब्लॉक सभागार, बिलरियागंज में शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने विद्यालयों की स्थिति सुधारने तथा शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अध्यापकों को दिशा-निर्देश दिए।
बीएसए ने कहा कि निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। छात्रों की वास्तविक उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावक संपर्क रजिस्टर तैयार करने, अभिभावकों के मोबाइल नंबर सुरक्षित रखने और समय-समय पर उनसे संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने बताया कि कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग मरम्मत कार्य, शौचालयों की व्यवस्था,स्वच्छता, रसोईघर रंगाई-पुताई व अन्य आवश्यक सुविधाओं पर किया जाए। विद्यालयों में पंखे, ग्रीन बोर्ड, समय-सारणी, शिक्षकों का विवरण व फोटोयुक्त फ्लेक्स अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश भी दिए।
प्रत्येक कक्षा में समय-सारणी प्रदर्शित करने, गृहकार्य की नियमित जांच करने और मासिक परीक्षा आयोजित कर उसका अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
बीएसए ने कहा कि समाज का विश्वास जीतने के लिए पारदर्शिता आवश्यक है। विद्यालयों में आकर्षक वातावरण बनाने के लिए पेंटिंग, फ्लेक्स व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।बैठक का संचालन महेंद्र पुरी ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। बैठक में केदार वर्मा, योगेंद्र यादव, बजरंग बहादुर सिंह, आशुतोष मिश्रा, मनीष राय,प्रवीण मिश्रा,रीता कुमारी, श्वेता राय,कपिलदेव सिंह,सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले