सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार नीचे खाई में गिरी एक की हुई मौत चार घायल

रिपोर्ट अभिषेक सिंह सुलतानपुर | जयसिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 148 पर एक कार रात्रि को अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार में सवार लोगों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए।मिली सूचना के अनुसार पूर्वांचल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

रिपोर्ट अभिषेक सिंह

सुलतानपुर | जयसिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 148 पर एक कार रात्रि को अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार में सवार लोगों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए।मिली सूचना के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लड़की की इलाज के लिए फोर व्हीलर वाहन HR51BX1437 महिंद्रा कार से एक परिवार लखनऊ जा रहा था लेकिन रात्री 2 बजे मिनट के आस पास माइलस्टोन 148 पर पहुंचने के बाद ड्राइवर के नींद में आ जाने के कारण अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए नीचे खाई में जा गिरी स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर ले जाया गया |

जहां पर चिकित्सकों ने दीपक वर्मा (58 वर्ष )पुत्र स्वर्गीय राम सकल प्रसाद को मृत्यु घोषित कर दिया और घायलों का इलाज किया जा रहा है घायलों में राजन वर्मा (62) पुत्र स्व. राम सकल प्रसाद, डेजी वर्मा (38) पत्नी दीपक वर्मा जिज्ञासा वर्मा (23) पुत्री दीपक वर्मा, गाडी चालक दीपक कुमार गुप्ता (38) उपरोक्त व्यक्तियों की पहचान निवासीगण पखनाहिया थाना पलनवा पूर्वी चंपारण विहार के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले