एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

जयसिंहपुर में यूरिया खाद की कमी को लेकर सपा के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव सुल्तानपुर | जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

a group of people standing in a line

संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव

सुल्तानपुर | जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने कहा कि खरीफ की फसल के सीजन में समय पर यूरिया खाद न मिलने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यदि प्रशासन ने तत्काल और सुचारू आपूर्ति नहीं कराई तो पार्टी आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी नायब तहसीलदार रूबी यादव को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों पर तत्काल यूरिया खाद उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसान सही समय पर खाद का उपयोग कर बेहतर उपज हासिल कर सकें ज्ञापन देने से पूर्व सपाइयों ने तहसील परिसर में सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष शारदा यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव, गंगाराम वर्मा, राम उजागिर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, कल्लू यादव, रमेश वर्मा शोभीपुर, दीपांकर वर्मा, देवी प्रसाद यादव, राम नरायन वर्मा, संभू वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले