नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायल - नरेन्द्र मोदी ने केरलमम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया - साइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद - ओबरा पुलिस ने 1.1 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीजनरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायल - नरेन्द्र मोदी ने केरलमम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया - साइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद - ओबरा पुलिस ने 1.1 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज

पूर्व सांसद चौधरी नकली सिंह की पुण्यतिथि पर जुटे दिग्गज नेता, श्रद्धांजलि अर्पित

वरदान, संवाददाता रामपुर मनिहारान | पूर्व भाजपा सांसद स्व. चौधरी नकली सिंह जी की 16 वीं पुण्य तिथि पर श्रंद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप्र जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्व चौधरी नकली सिंह

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

वरदान, संवाददाता

रामपुर मनिहारान | पूर्व भाजपा सांसद स्व. चौधरी नकली सिंह जी की 16 वीं पुण्य तिथि पर श्रंद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप्र जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्व चौधरी नकली सिंह को निष्पक्ष जनसेवा और अपने क्षेत्र की जन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराने के लिए हमेशा याद किया जायेगा।

बुधवार को गांव जंधेड़ा समसपुर में पूर्व भाजपा सांसद स्व चौधरी नकली सिंह की 16 वीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रधांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उप्र सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्व चौधरी नकली सिंह ने अपनी बेबाक कार्यशैली के कारण जनपद व क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि स्व चौधरी नकली सिंह के दरवाजे जनता की सेवा के लिए हर समय खुले रहते थे उन्होंने बिना किसी भेदभाव के जनता की समस्याओं का निस्तारण किया है।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह,राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र सिंह तौमर, एमएलसी अशोक कटारिया, पूर्व सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पउप्र भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसोदिया,राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह नागर, राष्ट्रीय किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर,चौधरी तेजा गुर्जर, एमएलसी सुभाष यदुवंशी, पूर्व मंत्री सजंय गर्ग आदि वक्ताओं ने भी स्व चौधरी नकली सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में समाहित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने जबकि संचालन पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चौधरी मेलाराम पँवार ने किया। इस दौरान चौधरी राजपाल सिंह, विधायक मुकेश चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि कृष्ण चंद सैनी, चौधरी तेजपाल सिंह, प्रमोद कौशिक, दीपक सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पँवार, मेघराज सिंह पँवार, युवा नेता शुभम पंवार आदि सहित भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले