अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

नए बी डी ओ जयसिंहपुर श्याम नारायण चतुर्वेदी ने संभाला कार्यभार

संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव सुल्तानपुर | जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड के नवागत खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी जयसिंहपुर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव

सुल्तानपुर | जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड के नवागत खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी जयसिंहपुर ब्लॉक जिले का बड़ा विकासखंड है, जहां कुल 89 ग्राम पंचायतें आती हैं।

इससे पहले यहां कार्यरत खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी का स्थानांतरण प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक कर दिया गया था। वहीं प्रतापपुर कमैचा के खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी को 11 अगस्त को आदेश जारी कर जयसिंहपुर भेजा गया था निशा तिवारी के ट्रांसफर के बाद जयसिंहपुर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि रमन सिंह सहित अन्य प्रधानों ने ब्लॉक सभागार में बैठक कर विरोध जताया था।

प्रधानों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय को सौंपकर निशा तिवारी का ट्रांसफर रुकवाने की मांग भी की थी। हालांकि उनका स्थानांतरण रोका तो नहीं गया, लेकिन विमलेश चंद्र त्रिवेदी को भी जयसिंहपुर का कार्यभार नहीं सौंपा गया और उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया चर्चा है कि ब्लॉक प्रमुख और तत्कालीन बीडीओ के बीच कुछ मतभेद हो गए थे, जिसके चलते स्थिति और उलझ गई।

प्रधानों के विरोध को देखते हुए आखिरकार जिला प्रशासन ने मोतिगरपुर ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी को जयसिंहपुर विकासखंड का नया बीडीओ नियुक्त कर दिया अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि नए बीडीओ के कार्यभार संभालने के बाद विकास कार्यों को गति मिलेगी और लंबित योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले