सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

ब्राईट होम पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में स्कूली बच्चों ने नगर में निकली तिरंगा यात्रा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

संवादाता / भरत अग्रवाल

नानौता। ब्राईट होम पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया आज विद्यालय में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज ही के दिन पूरा भारत वर्ष अपनी आजादी की 79 वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मना रहा है। ध्वजारोहण स्कूल प्रधानाचार्य मोo अहमद खान व श्रीमति मुमताज खान के द्वारा किया गया तथा प्रधानाचार्य ने आजादी की 79 वीं वर्षगांठ पर बच्चों को जानकारी दी तथा बताया कि जिन्होने अपनी जान देकर ये आजादी दिलाई उनके बलिदान को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

इस प्रकार के आयोजन देश के नागरिकों, बडे-बूढों, जवान तथा बच्चों में जोश और उत्साह भर देते हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने-अपने हाउस के अनुसार रेड हाउस, ग्रीन हाउस तथा ब्लू हाउस में विभाजित होकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया। भारत की है शान तिरंगा भारत की है पहचान तिरंगा , तीन रंग का प्यारा झंडा, हर घर में लहराये तिरंगा, हर घर में तिरंगा लहराएँ, ।

आजादी का अमृत महोत्सव मनाएँ , देश का मान बढाएंगे, हर घर में तिरंगा फहराएंगें, सबसे न्यारा राष्ट्रीय ध्वज हमारा, तीन रंगों का तिरंगा प्यारा , विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा , सजा दो तिरंगा हर घर में प्यारे, मना लो आजादी का त्यौहार सारे , जय हिंद , वंदे मातरम् , भारत माता की जय , इंकलाब जिंदाबाद, सुभाष चंद्र बोस जी अमर रहें , भगत सिंह जी अमर रहें , महात्मा गांधी जी अमर रहें , भारत के शहीद अमर रहें आदि नारों के द्वारा उत्साह व उल्लास के साथ छात्र जय घोष करते हुए यात्रा पथ पर आगे बढ़े।

पीटीआई अंकुर चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का मार्ग ब्राईट होम पब्लिक स्कूल से प्रारम्भ होते हुए, पुराना बस अड्डा, संजय चौक, किसान इण्टर कालेज, गुरुद्वारा चौक, नानौता थाना व मुख्य मार्किट से होते हुए वापस ब्राईट होम पब्लिक स्कूल पर सम्पन्न हुई। इस शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों,अभिभावको तथा समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। सभी विद्यार्थियों द्वारा एक ही स्वर में भारत माता की जय, जय हिंद के नारों के साथ स्कूल प्रांगण गूंज उठा तथा मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न किया गया।

इस अवसर पर हेमन्त सक्सेना, मनोज धीमान, आशीष कुमार, रमन कुमार, विश्वजीत सिंह, राहुल शर्मा , मोहम्मद शमी, मोनिश रजा, ममता पुंडीर, वंदना तोमर, देवेंद्र चौहान, अफसाना खान, शिवानी चौहान, शिवांगी सिंह, अरुज अब्बास, गौरव भार्गव, तरुण कुमार, प्रदीप धीमान , वंशिका, राहिमीन, पूनम , अंशिका जैन, सुऐबा सिद्दीकी आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे ।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले